उज्जैन: लाक डाउन के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री ऋषि गर्ग द्वारा निर्धारित की गई व्यवस्था के क्रम में प्रतिदिन सवेरे 6ः00 बजे नीलामी स्थलों पर कार्यवाही आरंभ हो जाती है निगम के जिम्मेदार अधिकारी भी स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हैं।
आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने उपायुक्त श्री योगेंद्र पटेल को यह दायित्व सौंपा है कि वह नीलामी व्यवस्था पर नियंत्रण करें और लॉक डाउन के नियमों का पालन सुनिश्चित कराते हुए सब्जी नीलामी कार्रवाई को पूर्ण कराएं।
नगर निगम द्वारा सोमवार को भी मंडी क्षेत्र में तथा शहर के विभिन्न चैराहों और मार्गों पर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की गई।
नीलामी स्थलों पर विभिन्न 15 विक्रेताओं पर राशि रुपये 1500 का जुर्माना किया गया इस कार्य में सहायक आयुक्त श्री गोपाल बोयत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसी प्रकार शहर में लाॅक डाउन का उल्लघन कर घूमने वलो के विरूद्ध गांधी नगर, अंकपात मार्ग, जांसापुरा, आगार रोड़ इत्यादि क्षैत्रों में कुल राषि रूपये 4800 का जुर्माना किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुलश्रेष्ठ, धीरज मैना मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम दुबे और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।
आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार शहर के समस्त कंटेनमेंट क्षेत्रों सहित विभिन्न गली मोहल्लो में सोमवार को नियमित सफाई कार्य के साथ ही कीटनाशक छिड़काव स्प्रे एवं फागिंग कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी पर बनाए गए अस्थाई कंट्रोल रूम से निरंतर शहर पर पैनी नजर रखी जा रही है अनावश्यक घूमने वालों को निरंतर कंट्रोल रूम के माध्यम से समझाइश दी जा रही है।
उज्जैन नगर पालिक निगम
दिनांक 20.04.2020 की स्थिति में
ऽ राशन एवं सब्जी विक्रय:
शहर के विभिन्न क्षैत्र संजय नगर, गायत्री नगर, प्रेम नगर, नानाखेड़ा, पांड्या खेड़ी, विक्रम नगर, मालनवासा, जयसिंह पुरा, गऊघाट कॉलोनी झुग्गी झोपड़ी, महाशक्ति नगर, महानंदा नगर, पुलिस कॉलोनी, हाटकेश्वर हेमंत परिसर इत्यादि के आस-पास के क्षैत्रों में 12 लोडर वाहनो से राशन, फल एवं सब्जियों का विक्रय किया गया।
ऽ पशु आहार:
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और दूरदराज इलाकों में पाए जाने वाले मवेशियों को नगर निगम की ओर से आहार चारा पत्ती कर्मचारियों द्वारा दी गई।
क्वॉरेंटाइन क्षेत्रों में ठेले द्वारा सब्जी विक्रय एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
संक्रमित क्षेत्रों में कीट नाशक का छिड़काव किया गया। साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, ब्लीचिंग पावडर छिड़काव कराया गया।
ऽ पानी टेस्टिंग:
शहर के विभिन्न क्षैत्रों में जाकर नगर निगम पीएचई अमला सप्लाई की जाने वाले पानी की जांच की, पानी में प्रर्याप्त मात्रा में क्लोरीन पाई गयी और पानी पीने योग्य है।
नगर निगम द्वारा सोमवार को भी मंडी क्षेत्र, गांधी नगर, अंकपात मार्ग, जांसापुरा, आगार रोड़ तथा शहर के विभिन्न चैराहों और मार्गों पर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही कर कुल राशि रूपये 4800/- का जुर्माना किया गया।
ऽ जागरूकता प्रचार:
नगर निगम द्वारा 6 वाहनो के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षैत्रों में स्प्रे और फागिंग कार्य कराया गया। यह विशेष स्प्रे एवं फागिंग कार्य निकास चैराह से आरंभ हुआ अंकपात मार्ग के क्षेत्र तक जारी रहा।